पहल एवं कार्यक्रम

आधुनिक ग्राम शिक्षा मंदिर

स्वामी विवेकानंद अर्जुन सिंह जनकल्याण समिति द्वारा संचालित

शैक्षिक पहल

आधुनिक ग्राम शिक्षा मंदिर

1. संचालन एवं उद्देश्य

आधुनिक ग्राम शिक्षा मंदिर का संचालन स्वामी विवेकानंद अर्जुन सिंह जनकल्याण समिति के द्वारा किया जाता है। इसके माध्यम से ग्रामीण, वनवासी, अनाथ, दिव्यांग, बेसहारा एवं गरीब बच्चों को निःशुल्क अतिरिक्त शिक्षा प्रदान की जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य ऐसे बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना तथा उनके शैक्षिक विकास में सहयोग प्रदान करना है।

2. शिक्षण व्यवस्था एवं शिक्षा गुरु

आधुनिक ग्राम शिक्षा मंदिर का संचालन प्रतिदिन 2 से 3 घंटे तक किया जाता है। इसके नियमित संचालन के लिए छात्र-छात्राओं की संख्या कम से कम 40 होना अनिवार्य होगी। प्रत्येक आधुनिक ग्राम शिक्षा मंदिर में नियमित रूप से एक शिक्षा गुरु की नियुक्ति की जाएगी, जिसकी न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगी। शिक्षा गुरु विद्यार्थियों को अतिरिक्त शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनकी शैक्षिक प्रगति एवं अनुशासन पर भी ध्यान देगा।

3. ग्राम पंचायत स्तरीय संचालन समिति

आधुनिक ग्राम शिक्षा मंदिर की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने, इसके सुचारु संचालन, निगरानी एवं आवश्यक सहयोग के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक संचालन समिति का गठन किया जाएगा। इस समिति में न्यूनतम 11 सदस्य तथा अधिकतम 18 सदस्य हो सकते हैं। समिति आधुनिक ग्राम शिक्षा मंदिर की शिक्षण व्यवस्था, शिक्षा गुरु की नियमितता, विद्यार्थियों की उपस्थिति तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की निगरानी एवं देखरेख करेगी।